गणेश जी की वेदना
पहली बार
जब
आए थे
बड़े जतन से
तांबे की
छोटी थाली में
धूप-दीप
फल-फूल
सजा कर
पूजा-अर्चना की थी मेरी ।
और श्रद्धा- भरी
आँखों से मुझे
निहारा
नत-मस्तक हो
दोनों ने
अपने-अपने
हाथ जोड़े थे ।
मेरी स्मृति में
है सुरक्षित ।
अच्छा लगा था
तब मुझे यह
भक्ति-भाव तुम्हारा ।
चौंध गयी है
छोटी-छोटी
मेरी आँखें
सोने का यह मुकुट
और
देख कर
चाँदी की बड़ी परात में
झांक रहें जो
पीत आवरण से
ढके हुए
बड़े-बड़े मोदक ।
छुपा नहीं यह
रहस्य तुम्हारा
रुला-रुला कर
डरा-धमका कर
हड़प लिया
माँ-बाप का
जायदाद -सारा ।
और डाल दिया उन्हें
वानप्रस्थ आश्रम में ।
खूब कमाया
धन विदेश में
और बनवाया है
यह मुकुट हमारा ।
क्या भूल गया तू...
कार्तिक को
अभिमान बहुत था
अपने वाहन का
निकल पड़ा
परिक्रमा करने
इस धरती का ।
मेरा वाहन
छोटा सा है
लेकर उसको
कर ली प्रदक्षिणा
सात बार
मात-पिता की
सात-लोक
जहां मिलते हैं ...
और भर-भरा गईं
उनकी छोटी- छोटी आंखे
भक्त का यह
व्यवहार देख कर !
पहली बार
जब
आए थे
बड़े जतन से
तांबे की
छोटी थाली में
धूप-दीप
फल-फूल
सजा कर
पूजा-अर्चना की थी मेरी ।
और श्रद्धा- भरी
आँखों से मुझे
निहारा
नत-मस्तक हो
दोनों ने
अपने-अपने
हाथ जोड़े थे ।
मेरी स्मृति में
है सुरक्षित ।
अच्छा लगा था
तब मुझे यह
भक्ति-भाव तुम्हारा ।
चौंध गयी है
छोटी-छोटी
मेरी आँखें
सोने का यह मुकुट
और
देख कर
चाँदी की बड़ी परात में
झांक रहें जो
पीत आवरण से
ढके हुए
बड़े-बड़े मोदक ।
छुपा नहीं यह
रहस्य तुम्हारा
रुला-रुला कर
डरा-धमका कर
हड़प लिया
माँ-बाप का
जायदाद -सारा ।
और डाल दिया उन्हें
वानप्रस्थ आश्रम में ।
खूब कमाया
धन विदेश में
और बनवाया है
यह मुकुट हमारा ।
क्या भूल गया तू...
कार्तिक को
अभिमान बहुत था
अपने वाहन का
निकल पड़ा
परिक्रमा करने
इस धरती का ।
मेरा वाहन
छोटा सा है
लेकर उसको
कर ली प्रदक्षिणा
सात बार
मात-पिता की
सात-लोक
जहां मिलते हैं ...
और भर-भरा गईं
उनकी छोटी- छोटी आंखे
भक्त का यह
व्यवहार देख कर !


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें