शराफत -भरी मुस्कान थी उसकी ...
रही होगी कोई वजह
सो नहीं सका रात में
समय फिर मिलता नहीं
निकल पड़ा घर से
मिलने एक मित्र से
.।
भीड़ थी ज्यादा
फिर भी चढ़ गया
डब्बे में
यों तो अगाह
कर दिया था
बिटिया ने
भीड़ होगी इस वक्त
टॅक्सी से जाइए ।
जाकर देखा अंदर
बैठा था एक युवक
वरिष्ठ नागरिक की
सीट पर ।
उठने को
ज्यों ही कहा
उसे
लगा
गाज़ गिर गया है
उस पर ।
अनमने ढ्ंग से उठा
और अहसान
लाद दिया मुझ पर ।
आंखे
हो रही थी बोझिल
ज्यादा नहीं
सोचने दिया उसने ।
सामने मेरे
दो नवयुवक
और एक नवयुवती
कर रहे थे
बातें
आपस में ।
परेशान थे ।
लग गयी थी
ड्यूटी
सटरडे को भी।
और जाना होगा
संडे को भी ।
तब कहा
एक ने दूसरे से
संडे ड्यूटि क्या है ?
रहना
एक घंटा
ऑफिस में
फिर करना
शौपिंग –औपिंग
और वापिस
आ जाना ।
सुन रहा था
मैं ऊँघते-ऊँघते ।
पता नहीं कब
वह नवयुवती
बगल में मेरे
बैठ गयी थी ।
जब-जब
मैं बेकाबू होकर
झुक पड़ता
उसकी तरफ
उसके चौकस
हो जाने का
एहसास मुझे
हो जाता था ।
पर नींद थी
बड़ी भुल्लकर
छोटा –सा
यह शिष्टाचार भी
याद रखना
पसंद नहीं था ।
बार-बार
वही दुहरा रही थी ।
स्टेशन आने के
पहले ही
मैं सजग हो गया
और सीट छोड़ कर
सामने उसके
खड़ा हो गया ।
आंखे मिली जब
मेरी उससे
मैंने सौरी
कह दिया
एक मुस्कान की
भेंट दी मुझको
मैंने रख लिया
सहेज कर ।
जब देखा मुस्कान
उसका
साथी-युवक ने
थोड़ा-सा बेचैन
हो गया ।
लगी बताने जब
वह उसको
मैं उतरने को
तैयार था
साथ मेरे
उसकी मुस्कान थी ।
वंचित हो जाता मैं
इस अनुपम अनुभूति से
यदि जाता मैं टॅक्सी से !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें