परमात्मा!
अच्छा हुआ , हमने किया,
बुरा हुआ , परमात्मा!
लड़का हुआ , मेरा हुआ ,
लड़की हुई , परमात्मा!
धन कमाया , खूब मैंने ,
लूट गया , परमात्मा!
फसल बोया , तो हमने,
सूख गया , परमात्मा!
बांध तो , हमने बनाया ,
बाढ़ आई , परमात्मा!
सफर तो हमने किया ,
हादसा हुआ , परमात्मा !
सांस मेरी चल रही है
,
रुक गयी , परमात्मा!
दोष सबका लेने को,
होता है , परमात्मा!
जो हमसे न हुआ ,
करेगा वह परमात्मा !
04/12/2013

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें